डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

अल्प प्रवास पर डिंडोरी पहुंचे मध्य प्रदेश शासन के कृषि मंत्री कमल पटेल

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया मंत्री का जोरदार स्वागत

डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। पिछले दिनों मध्यप्रदेश शासन के कृषि मंत्री कमल पटेल का डिंडोरी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कृषि मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया है। बताया गया कि जिले की पवित्र नगरी मैं मां नर्मदा जी की परिक्रमा के दौरान मध्यप्रदेश शासन के कृषि मंत्री कमल पटेल का डिंडोरी जिले में अल्प प्रवास हुआ था, जहां डिंडोरी जिले के भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत के साथ सौजन्य भेंट हुआ , जिसमें अध्यक्ष के द्वारा जिले की विभिन्न समस्याओं के विषय पर चर्चा की गई, उसके पश्चात मां नर्मदा जी की तट पर ग्राम जोगी टिकरिया मैं मां नर्मदा जी की आरती की गई ,तथा मंत्री द्वारा तट पर उपस्थित परिक्रमा वासियों का हालचाल जाना और उन्हीं के साथ भोजन प्रसाद ग्रहण किया गया। मंत्री ने कहा कि परिक्रमा वासियों की सहूलियत को देखते हुए परिक्रमा पथ पर एक बड़े साइन बोर्ड का प्रदर्शन किया जाए, इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री राजेंद्र पाठक , महामंत्री जय सिंह मरावी , शाहपुर मंडल अध्यक्ष सुशील राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88