जिले में अब 25 तक किसान करा सकेंगे गेहूं का पंजीयन

डिंडोरी। जिले के किसान 20 फरवरी की जगह अब 25 फरवरी तक अपने गेहूं का पंजीयन करा सकेंगे, इसके लिए बकायदा विभाग द्वारा आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।गौरतलब है कि सहकारी संस्थाएं के कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से गेहूं के पंजीयन के कार्य प्रभावित हुए थे, जिले के सैकड़ों किसानों के पंजीयन नहीं हो पा रही थे, जिसके बाद 5 दिनों का अतिरिक्त समय किसानों को दिया गया है, जिससे सारे किसान गेहूं के पंजीयन करा सकें। जानकारी में बताया गया कि रबी विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिये किसान अब 25 फरवरी तक ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन करा सकेंगे,पूर्व में पोर्टल पर पंजीयन की तिथि 20 फरवरी ही निर्धारित की गई थी। राज्य शासन ने किसानो के हित में पोर्टल पर पंजीयन की तिथि में वृद्धि की गई है।संचालक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण ने सभी संभागायुक्त कलेक्टर एवं आपूर्ति नियंत्रकों को उक्त आदेश की प्रतिलिपियां पृष्ठांकित कर किसानों का पंजीयन 25 फरवरी तक वृद्धि किये जाने से अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।



