पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस को मिला बंद का समर्थन

दोपहर दो बजे तक बंद रही दुकानें, लोग हुए परेशान।

डिंडोरी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिले में पिछले दिनों 20 फरवरी को सुबह से दोपहर दो बजे तक जिला कांग्रेस कमेटी डिंडोरी द्वारा बंद का आह्वान किया गया था, जिसका पूरे जिले भर में मिला जुला असर रहा है। बताया गया कि जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी डिंडोरी वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने व्यापारियों से पहले ही अपील करते हुए बंद को सफल बनाने में मदद करने की अपील कर चुके थे, जिसका व्यापक रूप से असर भी दिखाई दिया। बंद को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कमेटी द्वारा व्यापारी सहित अन्य व्यवस्थाओं से समर्थन मांगा था। आरोप लगाया गया कि केंद्र सरकार द्वारा डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के दामों में की जा रही लगातार वृद्धि का विरोध किया जा रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशान हो रही है, महंगाई के विरोध मे बंद को आज व्यापारियों का समर्थन मिल रहा है। जिला मुख्यालय में अधिकांश दुकानें बंद थी।कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जिला मुख्यालय की सड़कों पर वाहन रैली निकालकर पुनः व्यापारियों से बंद को सफल बनाने की अपील करते हुए कार्यकर्ता नजर आए।



