प्रबंधक ने राम मंदिर निर्माण कार्य के लिए दान किए 5100 रूपए

राम मंदिर निर्माण कार्य के लिए गांव गांव से जुटाई जा रही है राशि

डिंडोरी। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में राम मंदिर निर्माण कार्य निधि संग्रहण के लिए शहरी क्षेत्र, कस्बों सहित गांव गांव से अयोध्या में बनने वाली भव्य राम मंदिर निर्माण कार्य के लिए सहायता राशि विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा जुटाई जा रही है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बनने वाली भव्य राम मंदिर निर्माण कार्य के लिए विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओ द्वारा लोगों के गांव गांव से घर घर जाकर सहायता राशि जुटाई जा रही है। इसी क्रम में जिले के समनापुर जनपद अंतर्गत कुकर्रामठ गांव निवासी लेंप्स प्रबंधक नारायण सिंह ठाकुर ने राम मंदिर निर्माण कार्य के लिए ₹5100 की राशि दान के रूप में दिए गए हैं। बताया गया कि जिले के लोग राम मंदिर निर्माण कार्य के लिए राशि देने में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, गांव गांव से मंदिर निर्माण कार्य के लिए सहायता राशि जुटाई जा रही है, जिले भर में विभिन्न वर्गों के लोग राम मंदिर निर्माण कार्य के लिए दान देने आंगे आ रहे हैं।



