व्यापारी से फिरौती मांगने के मामले में सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

किडनैपर्स बताने वाला युवक लगातार पैसों की करता रहा मांग।
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिला मुख्यालय के एक व्यापारी को किडनैपर्स बनकर धमकाने के मामले में एक ऑडियो वायरल हुआ है, वायरल आॅडियो में लगातार किडनैपर्स व्यापारी को पैसे के लिए दबाव बनाता हुआ साफ साफ सुनाई दे रहा है,आगे की आॅडियो कील्प में व्यापारी को जल्द से जल्द फिरौती के पैसे दिए जाने का दबाव बनाता हुआ ऑडियो में साफ-साफ सुनाई भी दे रहा है। लेकिन जबलपुर दर्पण अखबार वायरल आॅडियो की पुष्टि नहीं करता। गौरतलब है कि रविवार रात कपड़ा और किराना व्यापारी अजय रेवानी को मोबाइल पर धमकाने वाले आरोपी संजय ठाकुर के विरुद्ध धारा 384, 506, 507 के तहत मामला कायम कर सोमवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया था।
- फिरौती मांगने वाला युवक ने कबूला जुल्म।
पूछताछ के दौरान आरोपी संजय ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बतलाया है कि वह पूर्व में अजय के प्रतिष्ठान में कार्यरत था और रविवार की रात अपने दोस्त के मोबाइल से अजय को बच्चों के अपहरण की धमकी देकर 10 लाख रंगदारी मांगी थी। पूरे मामले का ऑडियो भी वायरल हुआ है। विवेचना के दौरान सोमवार की शाम एसपी विवेक कुमार लाल और कोतवाली प्रभारी सीके सिरामे अजय रेवानी के निवास पर पहुंचे और अधिकारियों ने रेवानी परिवार के सहमें डरे हुए बुजुर्गों से मुलाकात की है और हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। घटना के बाद जिले भर में मामले को लेकर चर्चा बनी हुई है,पुलिस भी तत्परता से कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।



