डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

ट्रैफिक मित्रों को दिया गया प्रशिक्षण,विभिन्न पहलुओं पर की गई चर्चा।

जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के बीच हुआ बैठक का आयोजन।

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले भर में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार जिलेभर की सभी ट्रैफिक मित्रों को प्रशिक्षण दिया गया है, बैठक में विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। बताया गया कि पुलिस अधीक्षक संजय सिंह के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रवि प्रकाश कोल के मार्गदर्शन पर शहर में बढती हुई सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से एवं शहर के यातायात को दुरुस्त करने हेतु ट्रैफिक वार्डन योजना के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, बैठक का आयोजन रक्षित केंद्र डिण्डोरी में आयोजित किया गया। जानकारी में बताया गया कि डिण्डोरी के समस्त थाना क्षेत्र के ऐसे करीब 200 युवाओं को ट्रैफिक मित्र बनाया गया है, जो सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा उन्हें रोकने के लिये पुलिस को सहयोग करेंगे। ट्रैफिक मित्र योजना का उद्देश्य विशेष अवसरों पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने एवं नागरिकों को सामुदायिक पुलिसिंग से जोड़ना है। जब पुलिस के साथ आमजन मिलकर कार्य करते हैं, तो यह कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए काफी मददगार होता है। क्योंकि आम नागरिक पुलिस के साथ जुड़कर कार्य करते हैं । इससे नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सहयोग की भावना पैदा होती है।

  • रक्षित केंद्र डिण्डोरी में हुआ बैठक का आयोजन। बैठक में पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने कहा कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने से बड़ी से बड़ी दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।वाहन चलते समय पूरी सतर्कता एवं जागरूकता का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। वाहन चालकों की जरा सी लापरवाही स्वयं की व दूसरी की जान का खतरे में डाल सकती है आगे उन्होंने कहा कि मानव जीवन की क्षतिपूर्ति संभव नहीं है,ट्रैफीक मित्र योजना का उद्देश्य समझाए वहीं कार्यक्रम में डॉक्टर ए के वर्मा द्वारा सड़क दुर्घटना में प्राथमिक उपचार के महत्व की जानकारी दी गई।इसके पश्चात एसडीआरएफ से प्लाटून कमांडर शिवराज पंद्रे द्वारा अपनी सम्पूर्ण टीम के साथ सड़क दुर्घटना में घायलों को राहत एवं बचाव के बारे में बताया, जिसमे मुख्य रूप से घायलों को उठाना उन्हें अस्पताल पहुंचाना टेम्परेरी स्ट्रेचर बनाना शामिल था। इसके पश्चात थाना प्रभारी, यातायात उप निरी राहुल तिवारी द्वारा नए ट्रैफिक मित्रों को यातायात के नियमों से अवगत कराया गया तथा ट्रैफिक मित्रों को यातायात व्यवस्था में पुलिस का सहयोग कैसे करेंगे यह भी बताया।कार्यक्रम में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी एवं प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रिक मीडिया प्रमुख सहित लगभग 150 ट्रैफिक मित्र उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88