समनापुर के बम्हनी गांव में भरी मड़ाई,झूला रहा आकर्षण का केंद्र

चार्ट,पान ठेला,फुल्की की दुकानें बनी दोस्तों से मुलाकात करने का जरिया।
डिंडोरी/समनापुर दर्पण। जिले के समनापुर जनपद अंतर्गत बम्हनी गांव में लगने वाली सप्ताहिक हाट बाजार में पिछले दिनों मेले का आयोजन किया गया,मेले में झूला आकर्षण का केंद्र बना रहा। चार्ट ,पान ठेला ,फुल्की की दुकानें दोस्तों से मुलाकात करने का जरिया बना रहा। मेला पहुंचे युवाओं ने जमकर खरीदारी की तो वहीं महिलाओं ने अपनी जरूरत की सामग्रियां खरीदी। झंडा मुंडा व तीन पत्ती का खेल भी मेले में धड़ल्ले से खेला गया, बताया गया कि मेले में जमकर चला झंडा मुंडा का खेल भी जमकर खिलाया गया। सप्ताहिक हाट बाजार में लगे मेले के दौरान सट्टा पट्टी का खेल धड़ल्ले से खिलाया गया,झंडा मुंडा खेलने वाले गेंग भी सक्रिय नजर आए, मेले में जगह-जगह चल रहे सट्टा पट्टी पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। आसपास गांव से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर मेले का लुफ्त उठाया और जरूरत की सामग्रियों की खरीदारी की।



