एक पखवाड़े से बिगड़ा ट्रांसफॉर्मर

शिकायत के बाद भी कार्रवाई ना करने के आरोप।
डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कंचनपुर के अस्पताल मौहल्ला में विद्युत विभाग की लापरवाही सामने आई है,जहां लगभग एक पखवाड़े से लगा ट्रांसफॉर्मर जला हुआ है, जिससे दर्जनों परिवारों में विद्युत की सप्लाई बाधित है, जिसे सुधार कार्य कराए जाने विद्युत विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।बताया गया कि शिकायत के बाद भी विद्युत विभाग द्वारा बिगड़े पड़े ट्रांसफार्मर को सुधरवाने कोई पहल नहीं कर रहा, जिससे दर्जनों परिवार पिछले कई दिनों से अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर है।स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मामले को लेकर जिम्मेदारों से शिकायत भी की गई है, लेकिन शिकायत के बाद भी सुधार कार्य कराए जाने कोई पहल नहीं की जा रही है,जिससे दर्जनों परिवार परेशान हैं, सप्लाई बंद से बिजली से चलने वाले उपकरण बंद है तथा कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं।मोहल्ले वासियों ने जल्द से जल्द बंद पड़ी ट्रांसफॉर्मर को सुधार कार्य करवाए जाने की मांग की गई है।



