खपरैल वाली मकान में रखे भूसा में लगी आग

सूचना के बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी ने पाया बेकाबू आग पर काबू।
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद मुख्यालय समनापुर जनपद अंतर्गत ठाकुर मोहल्ले मे एक ग्रामीण के भूसा, पैरा के साथ साथ घर में भी भीषण आग लग गई, सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर बेकाबू आग पर काबू पाया।बताया गया कि घटना में तारा सिंह पिता भैयालाल को काफी नुकसान हुआ है। जानकारी में बताया गया कि घर से बाहर भूसा व पैरे का ढेर रखा हुआ था, जिसमें शुक्रवार अचानक आग लग गई, आग की लपटें इतनी तेज थी कि पास में बने मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया और मकान भी धू धू कर जलने लगा। घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की लेकिन बेकाबू आग की लपटें और तेज हो रही थी। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है, आग लगने के कारण अज्ञात बताए जा रहे हैं।



