डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

नेशनल हाईवे पहुंचने वाली मार्ग जर्जर

मामले को लेकर सामने आई लोक निर्माण विभाग की बड़ी लापरवाही।

डिंडोरी/शाहपुर दर्पण। जिले में दो नेशनल हाईवे को जोड़ने वाली शहपुरा से किशलपुरी तक का मार्ग जर्जर हो गई है,अब हालात यह है कि वाहन चालकों को गड्ढों में सड़क ढूंढना पड़ रहा है, तब कहीं जाकर वाहन चालक वाहनों को मार्ग से गुजारते हैं। गौरतलब है कि आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी जहां मध्य प्रदेश शासन के द्वारा सड़कों के निर्माण कार्य एवं सड़कों की मरम्मत के लिए करोड़ों रुपए का आवंटन दिया जा रहा है ,लेकिन लोक निर्माण विभाग मैं बैठे बड़े बड़े अफसर शासन की योजनाओं को पलीता लगाते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला डिंडोरी जिले में जबलपुर नेशनल हाईवे तथा मंडला नेशनल हाईवे से जोड़ने वाली शाहपुर किशलपुरी मार्ग में सामने आ रहा है।

शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा सड़क मरम्मत का कार्य।

बताया गया कि मार्ग की लंबाई लगभग 20 किलोमीटर है जो खस्ताहाल पड़ी हुई है, सड़क के परखच्चे उड़ आए हैं ,सड़क में बड़ी बड़ी नुकिली गिट्टियां उखड़ कर बाहर आ गई है, जहां पर लोगों का पैदल आना जाना भी दूभर हो गया है बावजूद पीडब्ल्यूडी विभाग अभी भी गहरी नींद में सोया हुआ है।पीडब्ल्यूडी विभाग में पदस्थ शासन के नुमाइंदे वैसे तो बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन असल में उनका काम जमीनी स्तर में कुछ और ही होता है, इसका जीता जागता उदाहरण शाहपुर किशलपुरी मार्ग है, जो पीडब्ल्यूडी विभाग की ना कामयाबी को दिखाने के लिए काफी है। सड़क के हाल इस कदर हुए हैं, कि रोज नए-नए सड़क दुर्घटनाएं होना सामने आ रहे हैं, आरोप लगाया गया कि मामले को लेकर लोगों के द्वारा इसकी शिकायत पीडब्ल्यूडी को की गई लेकिन अब तक विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88