अर्णव जय धारिया ने जीता गोल्ड मैडल

इंदौर। 23 वी मध्य प्रदेश शूटिंग चैंपियनशिप 2021 जोकि एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल इंदौर में 15 से 21 फरवरी तक आयोजित कराई गई थी। जिसमें लक्ष्य शूटिंग एकेडमी के अर्णव जय धारिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर राइफल यूथ पुरुष वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया,10 मीटर एयर राइफल पुरुष वर्ग में मनजीत सिंह ठाकुर ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया वहीं अनन्या गुप्ता ने महिला यूथ वर्ग में 10 मीटर एयर राइफल मे ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त कर के शानदार जीत हासिल की। साथ ही में लक्ष्य शूटिंग एकेडमी के सब ही शूटर्स ने प्री-नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। आर एस बेला सिंह सोसायटी की लक्ष्य शूटिंग एकेडमी के सारे शूटर्स कोच हरप्रीत सिंह रील के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। सोसाइटी ने सभी शूटर्स की जीत पर हर्ष प्रकट किया साथ ही आने वाली प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।



