एकता जिला अध्यक्ष रीवा मनोनीत

जबलपुर दर्पण । सर्वजन न्याय मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चयन समिति शरद द्विवेदी द्वारा कार्यकारणी का विस्तार करते हुए अंकिता सिंह के अनुमोदन पर एकता सिंह परिहार रीवा को सर्वजन न्याय मंच का जिला अध्यक्ष रीवा मनोनीत किया गया है।
इनकी नियुक्ति पर मुख्य संरक्षक राजापाकर विधायक प्रतिमा कुमारी, विजयलक्ष्मी उपाध्याय जी, श्रीमती मंजू शर्मा (उपाध्यक्ष व्रिप कल्याण बोर्ड राजस्थान सरकार), आकांक्षा बिदुआ, डॉ भावना शर्मा, डॉ महेश पटेल, एड.गीता सिंह ठाकुर, रिचा कर, फिल्म निर्माता मंजू गौतम, फिल्म अभिनेत्री रागिनी पाण्डेय,संजना रिछारिया, एड. नीतू त्रिपाठी, मीना द्विवेदी, मुस्कान द्विवेदी, कीर्ति पाण्डेय, श्रद्धा तिवारी, कल्पना सिंह सिसोदिया जी सहित संगठन के समस्त पदाधिकारियों एवं शुभचिन्तको ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी।



