नायब तहसीलदार ने राजस्व कर्मचारियों के साथ की समीक्षा बैठक

योजनाओं में शत प्रतिशत क्रियान्वयन लाने के निर्देश।
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले के शहपुरा तहसील आफिस में राजस्व कर्मचारियों के साथ नायब तहसीलदार ने समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बताया गया कि बैठक में नायब तहशीलदार ऋषभ ठाकुर ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं प्रधानमंत्री आवास,मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधी में छूटे हुए किसानों के बैंक खाते अपडेट करने के लिये निर्देशित किया गया है। बैठक में राजस्व कर्मचारियों पटवारियों को अपने-अपने हल्के मैं प्रत्येक सप्ताह के दो दिन अनिवार्य रूप से शासकीय भवनों में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी किसान को राजस्व से संबंधित समस्या ना हो सके। बैठक में केसीसी और आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए सभी लोगों को प्रेरित कर जागरूक करने को कहा गया है।साथ ही सभी किसानों के सीमांकन को समय पर निपटाने के निर्देश दिए भी बैठक में दिए गए हैं।भविष्य में पटवारियों के सभी सर्किल में राजस्व का कैंप आयोजित होगा ऐसी जानकारी दी जा रही है। बैठक के दौरान नायब तहसीलदार ऋषभ ठाकुर सहित शाहपुरा क्षेत्र के राजस्व कर्मचारी, पटवारी,आर आई आदि शामिल रहे।



