श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का नीलकंठ आश्रम में समापन के साथ भंडारे का आयोजन

मैहर। सतना रोड स्थित नीलकंठ आश्रम मंदिर में 28 फरवरी से परमपिता परमेश्वर एवं मां जगत जननी श्री श्री राजराजेश्वरी शारदा माई की कृपा एवं परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री 1008 श्री स्वामी जी नीलकंठ जी महाराज की पुण्यतिथि मैं हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया गया । जिसमें कथावाचक रहे पंडित विपिन कृष्ण शास्त्री जी महाराज के मुखारविंद से भक्तों ने भगवान की लीला के बारे में सुना 8 मार्च को समापन के साथ भंडारे का आयोजन भी किया गया । स्वामी श्री नीलकंठ जी महाराज की पुण्यतिथि पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कथा का आयोजन किया गया। जिसमें 8 मार्च को विशाल भंडारे का आयोजन हर वर्ष किया जाता है। भंडारे में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष धर्मेश घई, भाजपा नेता विश्वनाथ चौरसिया, छोटे मैनी एवं सैकड़ों की संख्या में लोग रहे।



