नरेन्द्र मोदी विचार मंच के जिला उपाध्यक्ष बने गुलाब सिंह राजपूत

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जनपद मुख्यालय समनापुर सहित आसपास के क्षेत्रों में लगातार लम्बे समय से समाज व धर्महित के कार्यों में संघर्षरत समनापुर के जाताडोंगरी निवासी गुलाब सिह राजपूत को उनकी संगठनात्मक कार्य क्षमता और जनहितकारी छवि को देखते हुए श्री राजपूत को नरेन्द्र मोदी विचार मंच के जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य, उपाध्यक्ष सूरज ब्रम्हे के आदेशानुसार व प्रदेश महामंत्री प्रिंसराज पटेरिया की अनुशंसा पर महाशिवरात्री के शुभ अवसर पर नरेन्द्र मोदी विचार मंच के जिला उपाध्यक्ष डिंडोरी की कमान सौंपी है। इस अवसर पर नरेंद्र मोदी विचार मंच के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारी, इष्ट मित्रों, दोस्तों, शुभचिंतकों सहित अन्य लोगों ने श्री राजपूत को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।



