शिव सैनिकों ने महाशिवरात्रि के मौके पर जिला मुख्यालय में निकाली वाहन रैली

बैंड बाजे के साथ शोभा यात्रा में धूमधाम से निकाली गई भोले भंडारी की बरात।

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले में शिवसेना के कार्यकर्ताओं द्वारा महाशिवरात्रि के मौके पर वाहन रैली निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान भगवान शिव जी का बरात निकाली गई, जहां लोग डीजे की धुन पर थिरकते हुए नजर आए। इसी तरह जनपद पंचायत मेहेंदवानी में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा शिव जी की बारात एवं विशाल शोभायात्रा मेहेंदवानी से निकाली गई। कार्यक्रम के दौरान शिवसैनिकों ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया और शिव जी भक्तों ने पूजा अर्चना किया। कार्यक्रम में मेहेंदवानी ग्राम के लोगों ने आयोजन में सम्मलित होकर धर्म लाभ लिया। शोभायात्रा में आए हुए सभी श्रद्धालुओं ने शिव मंदिर में आयोजित विशाल भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया, कार्यक्रम के अवसर पर शिवसेना डिंडोरी के पदाधिकारी भी शोभायात्रा में शामिल होने मेहेंदवानी पहुँचे थे,जहां शिवसेना पदाधिकारीयों द्वारा ग्रामीण वासियों के समस्या सुनी गई और उसे जल्द से जल्द हल करवाने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर महिला सेना जिला प्रमुख संतोषी परस्ते, बजाग ब्लॉक अध्यक्ष बबलू गौतम, जिला महामंत्री जगदीश ठाकुर,चंद्रसिंह, राविन्द्र गौतम, बलदाउ गौतम,हरि राजपूत, सुनील गौतम, उपाध्यक्ष रविंद्र खारिया, कृष्णा नारिया, दशरथ प्रजापति,दिनेश नरिया , वीरन मरावी,दुर्गेश खारिया,महिला संगठन सदस्य अमरावती, चन्द्रेश ,राम भाई, राजेंद्र राजपूत सहित आदि शिवसैनिक मौजूद रहे।



