डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाकर जिला कांग्रेसियों ने जताया विरोध

जिला मुख्यालय के गांधी चौक में हुआ प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन।

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला कांग्रेस कमेटी डिंडोरी द्वारा लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाकर जिला मुख्यालय के गांधी चौक में विरोध प्रदर्शन किया गया। बताया गया कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कल पूरे प्रदेश में कांग्रेस जन लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाया गया और इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस के निर्देश के परिपालन में जिला मुख्यालय स्थित गांधी चौक में गांधी जी की प्रतिमा के सामने जिला कांग्रेस कमेटी डिंडोरी द्वारा लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाकर विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया। विरोध प्रदर्शन कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि आज एक वर्ष पूर्व आज़ के ही दिन मध्यप्रदेश शासन के तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ की सरकार को बीजेपी द्वारा धनबल और खरीद-फरोख्त की राजनीति करते हुए भाजपा ने सत्ता बदलने का काम किया। जिससे कांग्रेस के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिला मुख्यालय के गांधी चौक के आयोजित कार्यक्रम में विरोध प्रदर्शन के दौरान वीरेन्द्र बिहारी शुक्ला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी डिंडोरी, विधायक शहपुरा भूपेंद्र मरावी सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता, कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी ने लोकतंत्र सम्मान दिवस में मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद वक्ताओं ने बीजेपी के द्वारा सत्ता प्राप्ति के लिए अपनाए गए अलोकतांत्रिक तरीकों और सरकार के कारनामों को गिनाते हुए अपनी बात रखी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page