डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

लोकायुक्त टीम की कारवाई में रंगे हाथ पकड़ाया इंजीनियर दिनेश मिश्रा

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत हुई सब इंजीनियर पर कार्रवाई

डिंडौरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले में बजाग जनपद पंचायत अंतर्गत एक निर्माण सामग्री सप्लायर से मंगलवार की दोपहर सरेआम बीच सड़क पर रिश्वत लेते उपयंत्री दिनेश मिश्रा को लोकायुक्त की टीम ने पकड़ा है। बताया गया कि उपयंत्री का लोबर पैजामा लोकायुक्त टीम ने स्थानीय रेस्ट हाउस में उतरवाया और जप्त कर साबुत के तौर में जबलपुर ले गए,आरोप है कि रिश्वत की रकम उपयंत्री दिनेश मिश्रा के लोबर की जेब से बरामद की गई है। देर शाम तक चली कार्यवाही के दौरान लोकायुक्त टीम जबलपुर ने आरोपी उपयंत्री दिनेश मिश्रा के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत कार्यवाही को अंजाम दिया है। पांच सदस्यीय लोकायुक्त की टीम देर शाम जबलपुर के लिए रवाना हो गई, जबकि आरोपी दिनेश मिश्रा को मुचलके पर रिहा किया गया है।गौरतलब है कि मंगलवार की दोपहर जिला मुख्यालय के राम मंदिर तिराहा पर लोकायुक्त टीम ने इंजीनियर दिनेश मिश्रा को 30 हज़ार नगद रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा है।

  • इंजीनियर का लोबर पैजामा भी लोकायुक्त टीम ने किया जप्त।

जानकारी के मुताबिक जनपद बजाग निवासी निर्माण सामग्री सप्लायर पवन मिश्रा ने 17 मार्च को लोकायुक्त जबलपुर से शिकायत करते हुये बतलाया था कि बजाग जनपद अंतर्गत मिडली ग्राम पंचायत में बस्ती विकास योजना के तहत निर्माण कार्य की उपयोगिया प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में उपयंत्री दिनेश मिश्रा ने एक लाख की मांग रखी थी। मामले के बाद शिकायतकर्ता पवन विश्वकर्मा ने लोकायुक्त से कर रिश्वतखोर अधिकारी को पकड़ने की गुहार लगाई थी। मामले को भ्रष्टाचार के दायरे में पाते हुए लोकायुक्त टीम ने प्रारंभिक कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता पवन की सहायता से मंगलवार की दोपहर जिला मुख्यालय के राम मंदिर तिराहा पर बतौर घूस के 30 हजार लेते उपयंत्री दिनेश मिश्रा को लोकायुक्त की टीम ने पकड़ा है। चूंकि आरोपी ने नगदी हाथों में लेने के बाद अपने पहने हुए लोबर पैजामा में रख ली थी, लिहाजा सबूत के तौर पर उपयंत्री का पैजामा भी लोकायुक्त टीम ने जप्त किया गया है,।लोकायुक्त पुलिस कप्तान अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में डीएसपी दिलीप झरपडे, निरीक्षक कमल सिंह उइके, प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, आरक्षक गोविंद सिंह, अतुल श्रीवास्तव, विजय बिष्ट एवं राजेश विश्वकर्मा ने कार्यवाई को सफलतम पूर्वक अंजाम दिया, जिसकी प्रशंसा भी दिन भर बजार में चलती रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88