Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

यातायात पुलिस की अवैध वसूली

0 114

जबलपुर संवाददाता। होली एवं मार्च क्लोजिंग का टार्गेट इन दिनों जबलपुर यातायात पुलिस को दिया गया है। जबतो सीधे रसीद कटा लेने की बात कर रहे है। इनके द्वारा नियम कानूनों की धजिया खुलेआम उड़ते जगह जगह देखा जा सकता है। इन दिनों शहर मे चाहे वो दीनदयाल चौराहा,दमोह नाकाचौराहा,महाराजपुर, आधारताल,छोटी लाईन फाटक,पेंटी नाका सदर, तीन पत्ती चौराहा के पास एवं शहर के अन्य ,चौराहों पर भी यातायात वसूली केंद्र आपको दिख जायेगे,मजे की बात यह है,की ग्रामीण पुलिस भी इनसे पीछे नही है वह भी जगह जगह खड़े होकर इस करोना काल मे भोली भाली जनता से अवेध वसूली कर रहे है। आप इनसे बात करो की साब जाने दो तो इनका एक ही जबाब होता है। पेपर हो या ना हो लेकिन आप रसीद कटा ले ये ऊपर से आदेश है।हम क्या करे आप तो बस रसीद कटा ले। वही दूसरी तरफटोचिंग वेन लेकर रोड किनारे खड़ी गाड़ी से वसूली अभियान चल रहा है।आज तीन पत्ती से ज्योति टकीज रोड पर टोचिंगवेन के ड्राईवर के साथ छ से सात लोगो की टीम बना कर इस समय कार वालो से वसूली की जा रही है।टोचिंगवेन के साथ चल रहे लड़के आपराधिक प्रवती के है। ना जिनको बात करने की तमीज है ना ही सलीका ये लड़के यातायात पुलिस के लिये वसूली का काम कर रहे है।ये कार मालिक को गाडी जप्त होने फिर गाड़ी कोर्ट से छूटेगी का डर दिखा के लोगो से जबरन वसूली जबलपुर यातायात पुलिस के मार्गदर्शन मे कर रहे है। अब आप किससे शिकायत करेगे, ये पहले ही बोल देते है। वसूली का आदेश ऊपर से है अब ये ऊपर से आदेश देने वाले कोन है। इसका पता नही है। जबकि जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी को सब जानकारी है फिर भी इस तरह से जबलपुर यातायात पुलिस की वसूली आपको हर जगह देखने को मिल जायेगी। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.