डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

भारतीय किसान संघ डिंडोरी के तत्वावधान में किया गया पुतला दहन

आक्रोश जताकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। भारतीय किसान संघ ने मांग की है कि प्रदेश के सभी किसानों के खरीफ 2020 एवं रबी 2020-21 की फसल बीमा दावा राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के पात्र किसानों के खाते में अंतरण किया गया था। लेकिन आज दिनांक तक किसानों के खाते में उनके पटवारी हल्के में हुए नुकसान के अनुपात से बहुत ही कम राशि बीमा कंपनी द्वारा डाली गई है। कहीं कही तो एक ही पटवारी हल्के में प्रति हेक्टेयर अलग-अलग राशि बीमा कंपनी द्वारा डाली जा रही है। इससे यह प्रतीत होता है कि बीमा कंपनी ने फसल बीमा राशि वितरण में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रचलित मार्गदर्शिकाएं के नियमों को ताक में रखकर अनियमितताएं की है। इसी के साथ संबंधित बीमा कंपनी द्वारा आज दिनांक तक किसी भी जिले को पटवारी हल्केवार शॉर्ट फॉल रिपोर्ट थ्रेड होल्ड उपज, वास्तविक उपज, उपज में कमी, बीमित किसान, बीमित रकवा एवं क्लेम राशि उपलब्ध नहीं कराई गई है। इससे यह भी प्रतीत होता है कि फसल बीमा दावा राशि करने में बीमा कंपनी ने परदर्शिता नहीं अपनाई है। प्रदेश के किसानों में प्राप्त फसल बीमा दावा राशि को लेकर संबंधित बीमा कंपनी के प्रति आक्रोश व्याप्त हो रहा है। अतः उपरोक्त विषय की गंभीरता को देखते हुए भारतीय किसान संघ ने वर्षों की अधिसुचित फसलों के दावा राशि वितरण में पारदर्शिता लाने ज्ञापन सौंपा गया है। बताया जाता है प्रत्येक जिले के उप संचालक कृषि कार्यालय पर पटवारी हल्केवार पूरे जिले की शॉर्ट फॉल रिपोर्ट थ्रेड होल्ड उपज, वास्तविक उपज, उपज में कमी, बीमित किसान, बीमित रकवा एवं क्लेम राशि चस्पा की जाए एवं एक प्रति भारतीय किसान संघ जिला इकाई को उपलब्ध कराने जिलेवार पात्र किसानों की पटवारी हल्केवार सूची भी सार्वजनिक करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88