दमोह प्रवास पर पहुंचेंगे प्रदेश अध्यक्ष

कर्मा बाई जयंती मनाने का करेंगे आव्हान
दमोह। आगामी 7 अप्रैल को देश भर में साहू समाज की आराध्य भक्त प्रवर माँ कर्मा देवी जी की 1005 वी जयंती मनाई जानी है। इसी आशय को लेकर राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रवि करण साहू आज दिन मंगलवार को दमोह प्रवास पर पहुंचेंगे। जहाँ वह जिले के नरसिंगढ़ में माँ कर्मा देवी जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहे नो कुंडीय यज्ञ में शामिल होंगे। ज्ञात हो कि दमोह जिले में चुनाव का दौर चल रहा है और कोरोना संक्रमण के प्रचार प्रसार को रोकने के लिए धारा 144 लागू की गई है। जिसके अनुसार धार्मिक सामाजिक आयोजनों की शोभायात्रा जुलूस रैली मेला आदि को प्रतिबंधित किया गया जबकि जिले में राजनैतिक कार्यक्रम सम्पन्न हो रहे है और भीड़ तंत्र का जमकर उपयोग किया जा रहा है। इसी आशय को लेकर प्रदेश अध्यक्ष रवि करण साहू ने बताया कि यह शासन की दोहरी नीति है जो बिल्कुल भी बर्दाश्त नही कर सकते, आप धारा 144 का हवाला देकर धार्मिक आयोजनों को मना कर रहे है और चुनावी सभाओं रैलियों पर अंकुश नही लगा पा रहे है। में दमोह प्रवास के दौराम समाज से आव्हान करूँगा कि प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी जिले भर में धूम धाम से और पारम्परिक अंदाज में भक्त प्रवर माँ कर्मा देवी की जयंती मनाई जाए। इस दौरान वह जिले के मीडियाकर्मियों से भी रूबरू होकर अपनी राय रखेंगे एवं वरिष्ठ अधिकारियों से जयंती को लेकर चर्चा करेंगे।



