युवक ने रक्तदान कर बचाई अपने दोस्त के 63 वर्षीय वृद्ध पिता की जान

ओ पॉजिटिव रक्त की जरूरत वाली संदेश वायरल होने के बाद मिली थी जानकारी।
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला अस्पताल में भर्ती डिंडोरी के बहेरा ग्राम पंचायत निवासी बेद सिंह राठौर 63 वर्ष को ओ पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता पिछले एक सप्ताह से थी,एक हफ्ते से अस्पताल में भर्ती मरीज को रक्त नहीं मिल पा रहा था। सोशल मीडिया पर संदेश वायरल होने के बाद बजरंग मंदिर पुरानी डिंडोरी के सदस्य नंदा बनवासी ने जिला अस्पताल पहुंचकर अपनी सहयोगीयों की मदद से ब्लड डोनेट करते हुए अपने दोस्त के वृद्ध पिता की जान बचाई है। बताया गया कि बजरंग मंदिर समिति पुरानी डिंडोरी के सदस्यों द्वारा आए दिन कई सामाजिक कार्य करते हुए जन जागरूकता के कार्य किए जाते हैं, बजरंग मंदिर समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की लोग सराहना कर रहे हैं।



