रोको टोको अभियान चलाकर शहपुरा तहसीलदार ने काटे चालान

निशुल्क मास्क का किया वितरण व बिना मास्क वालों पर लगाया जुर्माना।

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले में कोविड-19 के गाइडलाइंस को पालन करवाने के लिए प्रशासन सख्ती से कार्य कर रहा है और लगातार ताबड़तोड़ चलानी कार्यवाही भी की जा रही है। इसी क्रम में जिले के शहपुरा नायब तहसीलदार ऋषभ ठाकुर ने जिला प्रशासन के निर्देशानुसार कोरोना से बचाव के लिए शासन के जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के उद्देश्य से ग्राम से लेकर जनपद स्तर पर रोको टोको अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत लोगों को कोरोना से बचाव के लिए दिशा निर्देश के पालन करने की समझाइश भी दी रही है, साथ ही दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार चलानी कार्यवाही भी सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में रेपुरा व मानिकपुर गांव में लगभग 400 मॉस्क का निशुल्क वितरण किया गया, प्रशासन द्वारा दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की कार्यवाही भी सुनिश्चित की गई है। बुधवार को नायब तहसीलदार ऋषभ ठाकुर ने रोको टोको अभियान के तहत मास्क का उपयोग नहीं करने वाले लगभग 24 लोगों पर 2400 का अर्थदंड लगाया गया।रैपुरा, मानिकपुर, में भी रोको टोको अभियान के तहत चलानी कार्यवाही की गई। गौरतलब है कि कोविड-19 के गाइडलाइंस को सख्ती से पालन करवाने के लिए शासन प्रशासन युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है, जिले में लगातार संक्रमण के बढ़ रहे मामले में प्रशासन की सख्ती में तेजी ला दी है।



