चांदरानी गांव में अज्ञात कारणों से गेहूं की पूरी में लगी अचानक आग

ग्रामीणों की सूझबूझ से टला हादसा, पीड़ित ने की मुआवजे की मांग।
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। कोतवाली थाना अंतर्गत चांदरानी गांव में शुक्रवार को घर के पास रखे एक किसान की गेहूं की पूरी में अचानक आग लग गई, जिससे कि पीड़ित किसान को काफी नुकसान हुआ है। घटना में आग की लपटें निकलती हुई देख ग्रामीणों द्वारा सुझबुझ दिखाते हुए जान जोखिम में डालकर आग पर काबू पाया, जिससे पीड़ित किसान की फसलें के कुछ हिस्सों को बचाया जा सका। जानकारी अनुसार पीड़ित किसान शंकर सिंह राठौर पिता तारा सिंह निवासी ग्राम चांदरानी थाना समनापुर में शाम लगभग 4:30 बजे शुक्रवार अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे गेहूं की पूरी जलकर क्षतिग्रस्त हो गई है। आग लगने की घटना के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण जमा हो गए थे,फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।



