विमला यूथ पावर जीडीओ समिति के द्वारा 576वॉ रक्तदान कर दिया जीवन दान

सतना दर्पण। विमला यूथ पावर ग्रीन डेवलपमेंट आर्गेनाईजेशन समिति के द्वारा 576वा रक्तदान पूर्ण हुए,अध्यक्ष आकाश गुप्ता के पास फोन आया कमलेश गुप्ता का जो टुकुरिया टोला के रहने वाले है इनकी बस स्टैंड में मोबाइल की दुकान है तेजाकॉम्प्लेक्स के अंदर की बताया B पॉजिटिव ब्लड की सख्त जरूरत है, तभी 60 घंटे के लॉकडाउन में भी दौड़ पड़े समिति के अध्यक्ष आकाश और कहा कोरोना के चलते आज एक 70 साल बुजुर्ग को देख आंखे नम हो गयी तभी समिति के अध्यक्ष आकाश गुप्ता ने मानवता का मिशाल पेस किया और उसी के चलते अपने समिति के सदस्य सुजीत सिंह गोपाल जो बिहार के रहने वाले है।इनको लेके सतना सरदार वल्लभभाई पटेल अस्पताल पहुँच कर सुजीत ने किया रक्तदान,और 70 साल बुजुर्ग को मिला एक नया जीवन दान सुजीत ने कहा मैं अपने जीवन का दूसरा रक्तदान किया जिससे मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है, ऐसे मानवता के कामो में आगे आना चहिये हर युवाओ को, रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ रहता है नई ऊर्जा आती है,हमारे शरीर मे इसलिए ऐसे कोरोना जैसे आपात परिस्थितियों में घर से निकले रक्तदान करे हो सकता है जरूरत मंद की जान बचाई जा सके। विमला समिति की तरफ से ढ़ेर सारी शुभकामनाएं आप सदैव स्वस्थ एवं दीर्घायु रहिये आपकी हर मनोकामनाएँ पूरी हो। उपस्थित अध्यक्ष आकाश गुप्ता,सचिव आशीष गुप्ता,कार्यकर्ता सलाहकार राहुल गुप्ता,सदस्य राहुल कुशवाहा,कमले श गुप्ता,सुनील गुप्ता मौजूद रहे।


