अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेश

नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री 14 को अनूपपुर में

कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु किये जा रहे उपायों से संबंधित बैठक में होंगे उपस्थित

अनूपपुर से विकास ताम्रकार की खबर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह 12 अप्रैल 2021 को रात्रि 9ः50 बजे ट्रेन द्वारा भोपाल से अनूपपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। आप 13 अप्रैल 2021 को प्रातः 10ः00 बजे अनूपपुर पहुंचेंगे, जहां से परासी के लिए प्रस्थित होंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे। मंत्री बिसाहू लाल सिंह 14 अप्रैल 2021 को प्रातः 11ः00 बजे परासी से अनूपपुर के लिए प्रस्थित होंगे, जहां आप दोपहर 12ः00 बजे से शाम 4ः00 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 के संबंध में जिला प्रशासन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला क्राईसिस मैनेजमेंट समिति, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों के साथ कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु किए जा रहे उपायों से संबंधित आवष्यक बैठक में भाग लेंगे। श्री सिंह शाम 4 बजे अनूपपुर से परासी के लिए प्रस्थान करेंगे एवं वहां रात्रि विश्राम करेंगे। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री 15 अप्रैल 2021 को प्रातः 8ः00 बजे परासी से जिला सीधी के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां आप दोपहर 12ः00 बजे विश्राम गृह में अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। दोपहर 1ः00 बजे कोविड-19 के संबंध में जिला प्रशासन, सीधी तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला क्राईसिस मैनेजमेंट समिति, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों के साथ कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु उपायों से संबंधित आवष्यक बैठक में भाग लेंगे। शाम 4ः00 बजे सीधी से अनूपपुर के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां परासी में रात्रि विश्राम करेंगे। मंत्री बिसाहू लाल सिंह 16 अप्रैल 2021 को प्रातः 10ः00 बजे परासी से शहडोल के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां आप दोपहर 12ः00 बजे से शाम 4ः00 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार शहडोल में कोविड-19 के संबंध में जिला प्रशासन व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला क्राईसिस मैनेजमेंट समिति, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों के साथ कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु उपायों से संबंधित आवष्यक बैठक में भाग लेंगे। आप शाम 4ः00 बजे शहडोल से अनूपपुर जिले के ग्राम परासी के लिए प्रस्थित होंगे एवं वहां रात्रि विश्राम करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88