मंगलवार को लगने वाली अंजनिया की साप्ताहिक बाजार रहेगी बंद

मण्ड़ला। अंंजनिया में 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज होने के कारण आज दिनांक 12 अप्रैल 2021 दिन सोमवार को ग्राम पंचायत अंजनिया भवन में स्थानीय प्रशासन एवं व्यापारी संघ की बैठक रखी गई। मंगलवार की साप्ताहिक बाजार के संबंध में रखी गई इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मंगलवार को अंजनिया की बाजार एवम स्थानीय दुकानें व व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे जाएंगे। केवल चिकित्सा सेवा , दवा दुकान और दूध डेयरी जैसी अति आवश्यक सेवाएं इस तारतम्य में बंद नहीं रखी जाएंगी।इस अहम बैठक में ग्राम पंचायत अंजनिया सरपंच श्री सुधीर मरावी, उपसरपंच श्री विनोद पटेल , जनपद सदस्य एवम कृषि समिति अध्यक्ष पारुल पांडे , नायब तहसीलदार सुश्री शीतल चंद्रवंशी , चौकी प्रभारी राजेंद्र सिलेवार , व्यापारी संघ अध्यक्ष श्री समीर झा, व्यापारी बंधु , पंचायत के सदस्यगण , ग्राम के वरिष्ठ नागरिक एवं पत्रकार बंधु उपस्थित थे।अंजनिया व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री समीर झा ने सभी व्यापारी बंधुओं से मंगलवार के दिन दुकान बंद रखने के लिए निवेदन किया है ।


