ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दादा के साथ नातिन की दबने से हुई मौत

जबलपुर दर्पण ब्यूरो अरबिंद कुमार द्विवेदी छतरपुर। लवकुशनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी अक्टोहा के ग्राम सदाफल के पास सोमवार की दोपहर करीब 1:30 बजे ग्राम अक्टोहा निवासी घमंडी अहिरवार आयु करीब 55 वर्ष तनय भगवत अहिरवार अपनी दो नातिनों 10 वर्षीय कुमारी ज्योति अहिरवार एवं 14 वर्षीय कुमारी किरण अहिरवार को बैठाकर खेत की ओर जा रहा था तभी ग्राम सदाफल के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा एवं ट्रैक्टर के पलटने से उसमें दबकर घमंडी अहिरवार एवं उसकी नातिन ज्योति अहिरवार की मौके पर ही मौत हो गई एवं दूसरी नातिन किरण अहिरवार को गंभीर चोट आई जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया मामले की सूचना लोगों द्वारा पुलिस चौकी आक्टोहा को दी गई जिससे मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जेसीबी मशीन की सहायता से ट्रैक्टर के नीचे दवे वृद्ध एवं उसकी नातिन को बाहर निकलवाया एवं पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम हेतु शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवकुशनगर भेजा गया।


