डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

जिले के वर्षों पुराने सप्ताहिक हाट बाजार बंद होने से छोटे दुकानदारों पर असर

कोरोना कर्फ्यू के बाद से ही बंद है बाजार,मुनाफाखोरी करने में जुटे व्यापारी।

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से निपटने के लिए जिले में कोरोना कर्फ्यू लागू है। धारा 144 के अंतर्गत जिले के सभी दुकाने, होटल, पर्यटन स्थल,बस सेवाएं सहित अन्य संस्थानों को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया हैं। जिले के वर्षों पुराने सप्ताहिक हाट बाजार भी बंद है, जिससे छोटे दुकानदारों पर इसका असर पड़ रहा है,दुकानदारों पर रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। जिले भर में ऐसे छोटे दुकानदार जो होटल, पान ठेला आदि लगाकर जीवन यापन कर रहे हैं, ऐसे छोटे दुकानदारों को जीवन यापन करने में परेशानी हो रही है। जिले के शहपुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम मानिकपुर में रविवार को साप्ताहिक बाजार का आयोजन किया जाता रहा है, लेकिन इन दिनों कोरोना कर्फ्यू के चलते सप्ताहिक बाजार बंद हैं।मानिकपुर मैं लॉकडाउन के चलते साप्ताहिक बाजार को बंद रखा है ,साप्ताहिक बाजार बंद होने से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है, बाजार बंद होने से छोटे दुकानदारों पर इसका असर पड़ रहा है। गौरतलब है कि शहपुरा सहित मानिकपुर गांव में कोरोना संक्रमण से लोग संक्रमित हो रहे हैं, जिसके चलते ग्रामीणों की पहल से साप्ताहिक बाजार को बंद कर दिया गया है। शासन प्रशासन द्वारा भी सख्ती के साथ बाजार बंद करवाते हुए निगरानी बनाने हुए हैं, जिससे गांव के मुख्य बाजार सहित सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ नजर आ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88