वैक्सीन के प्रति अंचलों में पंपलेट चस्पा कर ग्रामीणों को कर रहे जागरूक


जिले में कोविड-19 संंकमण की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही, लगातार जिले से संक्रमित मरीजों की संख्या निकल कर सामने आ रही हैं,मौत का आंकड़ा भी एक दर्जन से ज्यादा का जा पहुंचा है। गौरतलब है कि शासन प्रशासन द्वारा कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन करवाने के लिए सड़कों में उतरकर संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए तत्पर है, बावजूद जिले के कुछ क्षेत्रों में कोविड-19 के नियमों को ना मानकर लोग मनमानी कर रहे हैं। तत्कालीन परिस्थितियों को देखते हुए संक्रमण से बचाव हेतु प्रस्फुटन वालंटियरों के द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जहां समिति द्वारा पंपलेट छपवाकर जिले के ग्रामीण अंचलों में जागरूकता संबंधी पंपलेट चस्पा किए जा रहे हैं, साथ ही लोगों को पंपलेट वितरण कर कोरोना वैक्सीन को सुरक्षित और प्रभावी बता रहे हैं। वैश्विक कोरोना महामारी से देश के लोग सहमे है, जिले के ग्राम प्रस्फुटन समिति के सदस्यों द्वारा जागरूकता संबंधी पंपलेट, सड़कों में पेंटिंग व दीवाल लेखन सहित अन्य के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। समिति के सदस्यों द्वारा ग्राम, नगर व मोहल्लों मैं वॉलिंटियर के द्वारा अपने-अपने ग्रामों में दीवाल लेखन कर मास्क का वितरण किया जा रहा है, साथ ही कोविड वेक्सिनेशन का टीका लगवाने हेतु पंपलेट के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान गणेश सिंह राजपूत विकासखंड समन्वयक मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ने बताया कि जिला समन्वयक के नेतृत्व में प्रस्फुटन ग्रामों में दो गज की दूरी, मास्क वितरण व टीका लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जागरूकता अभियान कार्यक्रम के दौरान पवन वर्मा, जिला संयोजक संदीप गौतम, लक्ष्मण सिंह गौतम, भीखम धुर्वे, जगदीश मरावी, वर्षा वर्मा, करिश्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



