कोतवाली थाने में पदस्थ आरक्षक की तबीयत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती।

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। कोतवाली थाना डिंडोरी में पदस्थ आरक्षक की तबीयत कल शुक्रवार को अचानक खराब हो गई, बिगड़ते हालात को देख आरक्षक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां अब धीरे-धीरे पुलिस जवान के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। बताया गया कि कोतवाली थाना में पदस्थ एक आरक्षक की बीमार होने की खबर जैसे ही डिंडोरी एसपी संजय सिंह को लगी तत्काल जिला अस्पताल पहुंचकर बीमार पड़े जवान का हौंसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा कोरोना कर्फ्यू का पालन करवाने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैैं, आज कोई पुलिसकर्मी बीमार हो जाए तो उसका ख्याल भी रखा जा रहा है।कल शुक्रवार को कोतवाली में पदस्थ एक आरक्षक के बीमार होने की जानकारी लगते ही एसएसपी विवेक कुमार लाल, एस डी ओ पी रवि प्रकाश कोल, कोतवाली थाना प्रभारी सीके सिरमे , यातायात प्रभारी राहुल तिवारी द्वारा तत्पर दिखाते हुए पुलिस जवान को फ़ौरन जिला अस्पताल में भर्ती कराया।एसएसपी विवेक कुमार लाल ने कहा कि घर परिवार से दूर ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों को घबराने की जरूरत नहीं है,हम और पुलिस स्टाफ पुलिसकर्मी के साथ होगा, बीमार पुलिसकर्मियों को बेहतर से बेहतर इलाज करवाने हर संभव मदद की जाएगी।



