खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे ने लगवाया कोविड वेक्सिन का दूसरा डोज

देश में लगातार बढ़ रहे कोविड-19 संक्रमण मरीजों के मामलों के बीच कल शुक्रवार को राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे द्वारा जिला अस्पताल पहुंचकर शुक्रवार को कोविड-19 वेक्सिन का दूसरा डोज लगवाया गया। बताया गया कि गुरूवार को जिला चिकित्सालय डिण्डोरी में को-वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाने मंत्री जिला अस्पताल पहुंचकर वैक्सीनेशन करवाया। गौरतलब है कि जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण का कार्य प्रारंभ किया गया है। मंत्री श्री धुर्वे ने जिले वासियों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए सभी लोगों को टीका लगाने की अपील की है, उन्होंने टीकाकरण को जरूरी और सुरक्षित व प्रभावी बताया है।



