
छतरपुर पुलिस लोगों की मदद ना मिलने से असहाय व्यक्ति का थाना प्रकाश बम्होरी पुलिस ने किया अंतिम संस्कार आज दिनांक 8/5/2021 को थाना प्रकाश बम्होरी में मूरत सिंह नाम के व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी, जिसका अंतिम संस्कार होना था परन्तु ग्राम के व्यक्तियों का सहयोगात्मक रूख न देखते हुए प्रकाश बम्होरी थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने अपने स्टाफ आरक्षक शिवम मिश्रा वा चंद्रभान जाट के साथ मिलकर मृतक के घर पहुंच कर मृतक का अंतिम संस्कार कराया।



