डीआर तेनीवार होंगे दमोह पुलिस कप्तान

जिले में शुक्रवार का दिन एक के बाद तबादलों के नाम रहा। जिसमे वर्तमान पुलिस अधीक्षक हेमन्त सिंह चौहान को भोपाल मुख्यालय तबादला कर उनकी जगह सेनानी 24 वी वाहिनी विसबल जावरा रतलाम में पदस्थ तेज तर्राट भापुसे (2009) श्री डीआर तेनीवार को दमोह पुलिस कप्तान में रूप में तैनात करने का फरमान जारी किया गया है। जो आगामी दिनों में ही जिला पुलिस अधीक्षक के रूप में कमान संभालते हुए नजर आएंगे। जानकारी के अनुसार श्री तेनीवार पूर्व में जिले के पथरिया अनुविभागीय पुलिस अधिकारी के रूप में पदस्थ रह चुके है और दमोह सीएसपी के रूप में पदस्थ रह चुके है। जो क्षेत्र की तमाम गतिविधियों से भली भांति परिचित है। जिससे जिले की पुलिस व्यवस्था में काफी सुधार होने का अनुमान सहज ही लगाया जा सकता है। दमोह पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात किए गए श्री तेनीवार तेज तर्राट पुलिस अधिकारी के साथ निष्पक्ष एवं कर्तव्य निष्ठ अधिकारी के रूप में जाने जाते है। इसके पूर्व वह बैतूल जिले सहित अन्य जिलो की कमान संभाल चुके है।



