साहित्यकार शिक्षा विद् डॉक्टर शंकुन्तला सिंह का दुःखद निधन

पन्ना जिले की साहित्यकार तथा शिक्षा विद् डॉक्टर शकुन्तला सिंह निवासी आगरा मोहल्ला लाल फाटक का दुःखद निधन हो गया है। वह जिले की साहित्यीक संस्था राष्ट्रीय कवि सगंम की संरक्षक भी रही है तथा शिक्षा के क्षेत्र मे अनेक संस्थाओं मे कार्य किया है। वह शासकीय डिग्री कालेज मोती तबेंला, अहिल्या बाई विश्व विद्यालय इन्दौर मे हिन्दी विभागाध्यक्ष भी रही है तथा राजा बलवन्त सिंह लॉ कालेज राजनगर की डायरेक्टर के पद पर बखुबी अपनी सेवाए प्रदान करती रही तथा साहित्यीक एवं समाजसेवा के क्षेत्र मे उनके द्वारा कार्य किया गया। उनके निधन पर राष्ट्रीय कवि संगम जिला ईकाई पन्ना द्वारा विनम्र श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए ईश्वर से अपने श्री चरणो मे स्थान देने की कामना की है। दुःख व्यक्त करने वालो मे राष्ट्रीय कवि संगम संस्था इकाई पन्ना के जिला अध्यक्ष जगदीश कुशवाहा प्रबोध, साहित्यकार लक्ष्मीनारायण चिरोल्या, सुरेश सौरभ, सुशील खरे वैभव, शंभु दयाल खरे आदि।



