खास खबरबालाघाट दर्पणमध्य प्रदेश

बिजली के खंबे चोरी करने वाले लाईनमेन पर होगी एफआईआर के निर्देश

राज्य मंत्री रामकिशोर नानो कावरे ने 17 मई को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं जनपद पंचायतों के सीईओ की बैठक लेकर किल कोरोना अभियान-3 की समीक्षा की।

एएनएम के मुख्यालय में नहीं रहने पर निलंबन की कार्यवाही करें
बिजली के खंबे चोरी करने वाले लाईनमेन पर एफआईआर के निर्देश

मंत्री कावरे ने इस दौरान जिले में बिजली की समस्या, निरूशुल्क खाद्यान्न वितरण एवं पेयजल की समस्या पर भी अधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की अनावश्यक कटौती न करें। बिजली का कटौती करना जरूरी हो तो लोगों की इसकी सूचना पहले से दी जाये। जहां कहीं भी तकनीकी खराबी हो तो उसे शीघ्र ठीक करने का प्रयास करें। उन्होंने परसवाड़ा क्षेत्र के एक लाईनमेन द्वारा बिजली के लगे खंबे निकाल कर उसे बेच देने के मामले की चर्चा करते हुए उस लाईनमेन को निलंबित करने एवं उसके विरूद्ध थाने में एफआईआर करने के निर्देश दिये। मंत्री कावरे ने जिले में कहीं पर भी पेयजल की समस्या आने पर तत्काल कार्यवाही करने एवं प्रत्येक जनपद पंचायत में एक कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का खाद्यान्न तेजी से पात्र हितग्राहियों को वितरित करने के निर्देश दिये। जिले के जिन हितग्राहियों को 09 माह से खाद्यान्न नहीं मिला है उनके लिए शासन से आबंटन की मांग करने के लिए कहा गया।
एएनएम के मुख्यालय में नहीं रहने पर निलंबन की कार्यवाही करें
मंत्री श्री कावरे ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि वे अपने क्षेत्र का सतत भ्रमण करें और किल कोरोना अभियान-3 के कार्यों की निगरानी करें। सर्वे टीम द्वारा सर्दी खांसी एवं बुखार के मरीजों को दवा की किट दी जा रही है या नहीं इसे देखें। जिले के लगभग प्रत्येक गांव स्तर पर स्वास्थ्य विभाग के उपस्वास्थ्य केन्द्र बने हुए है और उनके भवन निर्माण पर शासन की बड़ी राशि भी व्यय हुई है। इन भवनों का लाभ आम जनता को मिलना चाहिए। अधिकारी यह देखें कि उप स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ एएनएम एवं एमपीडब्ल्यू अपने मुख्यालय में रहें। यदि वे अपने मुख्यालय वाले गांव में नहीं रहती है तो उनके निलंबन की कार्यवाही करें। अधिकारी दोपहर 03 बजे के बाद एवं रात्री में उप स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण करें। मंत्री श्री कावरे ने अधिकारियों से कहा कि वे अगले 15 दिनों के लिए जनता कर्फ्यू का कड़ाई से पालन करायें।
रोगी कल्याण समितियों को सक्रिय बनाने के निर्देश
मंत्री श्री कावरे ने अधिकारियों से कहा कि सामुदायिक, प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र की रोगी कल्याण समिति एवं स्वास्थ्य एवं प्रबंधन समिति की बैठकों का आयोजन करें और स्वास्थ्य केन्द्रों की सेवाओं को चुस्त दुरूस्त बनाने के लिए तत्परता से काम करें। रोगी कल्याण समिति के पास स्वास्थ्य केन्द्र में सुविधायें जुटाने के लिए राशि भी उपलब्ध होती है इसका सदुपयोग किया जाये। सभी स्वास्थ्य केन्द्रों की रोगी कल्याण समितियां सक्रिय रहें और नियमित रूप से उनकी बैठकें होती रहें।
जनता कर्फ्यू का कड़ाई से पालन करायें
कलेक्टर आर्य ने बैठक में सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्र को तीन भागों में बांट कर जनपद सीईओ, तहसीलदार एवं नायब तहसरीलदार को उनका प्रभारी बनायें। इन प्रभारी अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी कि वे अपने क्षेत्र के स्वास्थ्य केन्द्रों को साफ, स्वच्छ एवं व्यवस्थित करवायें। अगले 15 दिनों तक जिले में जनता कर्फ्यू का कड़ाई से पालन करायें। बालाघाट शहर में बाहर से आने वाले हर व्यक्ति का कोविड टेस्ट किया जायेगा और उसके पॉजिटिव आने पर उसे कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया जायेगा। सभी अधिकारी अपने क्षेत्र में विवाह एवं बड़े आयोजन न होने दें। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में अन्य राज्यों से आने वालों लोगों पर कड़ी निगरानी रखें और उन्हें क्वारेंटाईन एवं होम आईसोलेशन में रखें। लांजी एवं किरनापुर एसडीएम को निर्देशित किया गया कि उनके क्षेत्र में हैदराबाद से आने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जाये। क्योंकि हैदराबाद में कोरोना के नये म्यूटेंट का पता चला है और उसे जिले में आने रोकना हमारी पहली प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88