हर्रा लैंप्स प्रबंधक पर ऊंची कीमत में खाद बेचने के लग रहे आरोप

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के हर्रा लैंप्स प्रबंधक पर किसानों को ऊंची कीमत में डीएपी खाद बेचने के आरोप लग रहे हैं।किसानों ने आरोप लगाया कि 1200 सो रुपए की जगह प्रबंधक द्वारा 1700 रूपए की वसूली कर खाद बेचा गया। अब मामला सामने के बाद किसानों ने जांच कराकर जिम्मेदार प्रबंधक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की जा रही है। गौरतलब है कि डीएपी खाद के मूल्यों में हुई वृद्धि को तत्काल केंद्र सरकार द्वारा कम कर दिया गया है और अब किसानों को केवल 1200 सो रुपए में प्रति खाद के बोरी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं। बकायदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने टि्वटर हैंडल से जानकारी भी दी है। बावजूद नियम निर्देशों को धाता बताकर हर्रा प्रबंधक बृज लाल रजक द्वारा किसानों से ऊंची कीमत पर खाद बेच कर अवैध वसूली की गई।आरोप है कि जिम्मेदार प्रबंधक कार्यालय के अन्य शासकीय कार्य, लेन-देन, ऋण की वसूली, किसानों से उपार्जनों की खरीदी सहित अन्य मैं जमकर मनमानी कर रहा है, बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही।



