नरसिंहपुर। रात लगभग 10:00 बजे प्रशासनिक अमला पहुंचा पराडकर अस्पताल- प्रशासनिक अधिकारियों की हलचल बनी चर्चाओं का विषय,जिसमें प्रमुख रूप से एडीएम मोहन ठाकुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मुकेश जैन कोविड-19प्रभारी एस के कोष्टा सहित प्रशासन टीम ने पराड़कर नर्सिंग होम का किया निरीक्षण,प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने पराड़कर अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों की जानकारी ली जानकारी,बड़ी अनिमितताओं का अंदेशा पराडकर हॉस्पिटल पर हो सकती हैं बड़ी कार्यवाही।
कंप्यूटर के सार्थक ऐप में कोई अनियमितता पर सुधार कार्य किया गया एडीएम ने पंचनामा बनाकर कंप्यूटर मैं हुए मिस्टेक मैं सुधार कार्य कराएं, काफी लंबे समय से पराड़कर अस्पताल को लेकर काफी शिकायतें आ रही थी जिसमें प्रमुख रुप से आयुष्मान के मरीजों को ना भर्ती करने वही भर्ती मरीजों से भुगतान जमा कराने ऑक्सीजन सिलेंडर लाने स्वच्छता जैसी अनेक अनिमितताओं के चलते मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा तीन दिवसीय नोटिस भी दिया गया है, संतोषजनक उत्तर ना पाए जाने पर जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है देररात पराड़कर,अस्पताल में अधिकारियों का जमावड़ा बना चर्चाओं का विषय।