डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

सहानुभूति पूर्वक शासन-प्रशासन ले उचित निर्णय,मांग को लेकर बसपा जिला अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले के जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत डूंगरिया गांव के पास खरमेर नदी में बन रहे करोड़ो रुपए के बांध निर्माण का कार्य वर्षों से लटका पड़ा हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा चिन्हित स्थान में शासन प्रशासन को बांध का निर्माण कार्य नहीं कराने दिया जा रहा, निर्माण कार्य के विरोध में स्थानीय ग्रामीण लामबंद है और जब-जब शासन प्रशासन के कर्मी निर्माण कार्य करने स्थल पहुंचते हैं, तब तब निर्माण स्थल पर ग्रामीण प्रदर्शन करने लगते हैं और किसी भी हाल में जमीन ना देने की बात कहकर निर्माण स्थल पर डट जाते हैं।अब मामले को लेकर बसपा जिला अध्यक्ष ने शासन प्रशासन को ज्ञापन देकर स्थानीय ग्रामीणों से सहानुभूति पूर्वक उचित निर्णय लेने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि चिन्हित स्थान में बांध का निर्माण कार्य हो जाने से सैकड़ों परिवारों को विस्थापित होना पड़ेगा,जिससे परिवारों में रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। बताया गया कि चिन्हित स्थान में बांध का निर्माण कार्य हो जाने से सैकड़ों गांवों में पेयजल की पूर्ति की जा सकेगी, साथ ही लाखों हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा का लाभ भी किसानों को मिलेगा, बांध बन जाने से आसपास के कई एकड़ ज़मीन एक बार फिर से हरा भरा हो जाएंगी।गौरतलब है कि बांध निर्माण के नाम पर आसपास गांवों के अधिकांश लोगों ने शासन प्रशासन से भारी भरकम मुआवजा भी ले रखा है,बावजूद जमीन ना देने की बात कहकर कुछ स्थानीय ग्रामीण कार्य स्थल पर डटे हुए हैं। जिससे आने वाले समय में भी करोड़ों रुपए का बांध निर्माण का कार्य शुरू होना संभव होता नहीं दिख रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88