कटनी दर्पणमध्य प्रदेश

विधायक श्री पाठक ने मानव सेवार्थ जिला प्रशासन को सौंपी दो सर्वसुविधायुक्त एम्बुलेन्स

कलेक्टर श्री मिश्रा और समाजसेवी श्री पाठक ने
हरी झण्डी दिखाकर एम्बुलेन्स को किया रवाना

कटनी दर्पण। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर शासन-प्रशासन स्तर पर हर संभव प्रयास जारी हैं। इस कार्य में समाज के हर वर्ग द्वारा अपनी सक्रिय सहभागिता भी सुनिश्चित करते हुये स्वास्थ्य संबंधी संसाधनों को बढ़ाने की दिशा में भी कार्य सतत् रुप से जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को स्वास्थ्य सेवाओं के लिये जिले को पूर्व राज्यमंत्री व वर्तमान विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने अपने पिताजी पं. सत्येन्द्र पाठक की स्मृति में निजी रुप से 29-29 लाख रुपये की लाईफ सपोर्ट सिस्टम सुविधायुक्त दो एम्बुलेन्स मानव सेवार्थ जिला प्रशासन को सौंपी हैं। जिले के विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिये उपलब्ध कराई गई इन दो एम्बुलेन्स को समाजसेवी यश पाठक ने कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की उपस्थिति में जिला प्रशासन को सौंपा गया। इस अवसर पर एम्बुलेन्स को कलेक्ट्रेट परिसर से कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और समाजसेवी यश पाठक ने हरी झण्डी दिखाकर बरही और विजयराघवगढ़ के लिये रवाना किया।
इस अवसर पर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि कोविड को दृष्टिगत रखते हुये जो संसाधन है, उनमें वृद्धि की जा रही है। इसी तारतम्य में ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों में संसाधनों को बढ़ाना पड़ेगा। इन क्षेत्रों में ग्रामीणों को सीएचसी, पीएचसी या जिला अस्पताल या अन्य स्थानों तक लाने-ले जाने में एम्बुलेन्स की विशेष आवश्यकता है। इसी को देखते हुये वियराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने स्वयं के रिसोर्स से आज दो सर्वसुविधायुक्त एम्बुलेन्स, एक विजयराघवगढ़ सिविल अस्पताल के लिये और एक बरही सीएचसी के लिये उपलब्ध कराई हैं। ये दोनों एम्बुलेन्स बेसिक एम्बुलेन्स से अधिक एडवांस है। इनमें वेन्टीलेटर तक की व्यवस्था रखी गई है। इनके संचालन के लिये प्रशिक्षित चिकित्सीय स्टाफ की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने विधायक श्री पाठक को जिला प्रशासन की ओर से हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होने कहा कि काफी समय से श्री पाठक जिले को हर रुप से सहायता देते हुये आये हैं। इन एम्बुलेन्स को कैसे संचालित करना है, इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित कर दिया गया है। पूर्व में भी विधायक श्री पाठक के द्वारा सायना स्कूल में कोविड केयर सेन्टर स्थापित करने में सहायता की गई है। इसके साथ ही ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर या अन्य सुविधाओं में भी लगातार उनके द्वारा मदद् की जा रही है। निश्चित रुप से क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं के लिये यह योगदान बहुत अभूतपूर्व है। इससे हमें बहुत मदद मिलेगी।
विजयराघवगढ़ विधानसभा के मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाने में ‘जीवन-दायिनी’ होंने वाली इन एंबुलेंस इसमें ‘क्रिटिकल कंडीशन वाले मरीजों जिन्हें इलाज के लिए समय पर आवश्यकता होने पर लाइफ सपोर्ट वेंटिलेटर सिस्टम पर कटनी, जबलपुर से लेकर नागपुर, हैदराबाद, दिल्ली तक के किसी बड़े हॉस्पिटल में पहुंचाया जा सके, इसी विचार को लेकर विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने स्वयं की निधि से अपने पूज्य पिता पं सत्येन्द्र पाठक की स्मृति में 29-29 लाख लागत से विजयराघवगढ़ विधानसभा के अंतर्गत आने वाले विजयराघवगढ़ व बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए 1-1 सुपर स्पेशलिटी एम्बुलेंस जिला प्रशासन को युवा समाज सेवी यश पाठक द्वारा सौंपी हैं।
विजयराघवगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उपलब्ध कराई गई एंबुलेंस अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इस में वेंटिलेटर और डी-फीब्रीलेटर भी लगाया गया है ताकि हार्ट अटैक, बर्न, हेड इंजरी और एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल को तुरंत लाइफ सपोर्ट दिया जा सकता है। एम्बुलेंस वैन के अंदर एक ऑटोमेटेड एक्सटर्नल डिफेबरीलेटर डिवाइस लगाई गई है। ताकि मरीज को सांस संबंधी दिक्कत होने पर उसे फौरन ऑक्सीजन दिया जा सके। अस्पताल प्रबंधन द्वारा इस वैन में जरूरी दवा के साथ ही इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन टीम की भी मौजूदगी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88