अमरपुर विकास खंड शिक्षा अधिकारी पर कार्यालय से नदारद रहने के आरोप

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले के अमरपुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार चेचाम पर शासकीय कार्यालय से नदारद रहने के आरोप लग रहे हैं, जिससे शासकीय कार्य सहित शैक्षिक गतिविधियां प्रभावित हो रही है। जिम्मेदार अधिकारी के न पहुंचने से कार्यालय आए दिन बंद नजर आता है। बताया गया कि जिम्मेदार अधिकारी के पास उत्कृष्ट मॉडल स्कूल अमरपुर का प्रभार भी है, जिससे एक ही समय में दोनों जगह सेवा दे पाना संभव नहीं है, बावजूद जिले के आला अधिकारियों ने नियमों को ताक में रखकर जिम्मेदार विकासखंड शिक्षा अधिकारी को एक से ज्यादा स्थानों का प्रभार दे दिया गया, जबकि कोविड-19 महामारी में कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं, बावजूद जिले के आला अधिकारियों द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा जिससे क्षेत्र में शिक्षा के स्तर पर भी असर पड़ रहा है।जिले के आला अधिकारियों द्वारा नियमों को ताक में रखकर की गई नियुक्ति के बाद लोगों ने सवाल उठाए हैं और तत्काल मामले में कार्यवाही की मांग की जा रही है।



