जागरूक क्रिश्चियन मंच ने माता मरियम का निष्कलंक गर्भागमन पर्व मनाया

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश जागरूक क्रिश्चियन मंच के प्रदेश अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन एवं प्रदेश संयोजक जेम्स एंथोनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि 8 दिसंबर को प्रभु यीशु मसीह को जन्म देने के लिए ईश योजना से चुनी गई आदिपाप मुक्त मरियम के निष्कलंक गर्भ में प्रभु यीशु का आगमन हुआ मनुष्य के रूप में 25 दिसंबर को जन्म लेने के लिए जिसे “निष्कलंक गर्भागमन” कहा जाता है।
ईश्वर के स्वर्गदूत ने 25 मार्च को मरियम से प्रभु येशु की माता बनने के लिए सहमति ली, जिसपर मरियम ने हां कहकर स्वीकृति दीया और मां के हां कहने पर ही वे पवित्र आत्मा से गर्भवती हो गई और 9 महीने बाद येशु को जन्म दिया।
ध्यान देने योग्य बात ये है कि प्रभु को जन्म देने वाली मरियम एक वर्जिन यानी कुंवारी थी जिसके लिए कुवारेपन में बच्चे को जन्म देना एक अपमांजनक चुनौति पूर्ण कार्य था इसके बाद भी मरियम ने ईश्वर की इच्छा पूरी करके प्रभु के मुक्ति कार्य में सहायक बनी ईसाई समाज का संदेश है कि जिस प्रकार मरियम ने प्रभु के मुक्ति कार्य हेतु हां कहने का भारी ज़ोखिम उठाया उसी तरह सभी मनुष्यों को प्रभु के सेवा कार्य हेतु हमेशा ही तत्पर रहना चाहिए। मंच के प्रदेश अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन, एडवोकेट जेम्स एंथोनी, फ्रांसिस एंथोनी, क्रिस्टोफर नरोना, एनोस विक्टर , कैरोलिन अब्राहम, क्लेमेंट पायस, फिलिप एंथोनी, हैरिस नथानियेल , अल्बर्ट एंथोनी , लॉरेंस मार्टिन, सुधीर पावेल, गुडविन चार्ल्स, आनंद राज एंथोनी, रिंकू पीटर, विक्टोरिया दास, अरुण मार्टिन, रॉबर्ट बर्नार्ड, ज्योति लाजारूस, विनीता फ्रांसिस , एलिजाबेथ फ्रांसिस, एडलिन अब्राहम, मेरी जश्नता मीखेल, लकी हरी, एल्विस आदि उपस्थित रहेl



