हाउस और पानी टैक्स माफ कामर्सियल टेक्स आधा के संकल्प के साथ नगर निगम लडेंगे चुनाव -पंकज सिंह

जबलपुर दर्पण। आगामी नगर निगम चुनाव की तैयारीयों के लिए आज आम आदमी पार्टी जबलपुर के पदाधिकारियों के जिला सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्यातिथि आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष पंकज सिंह, अध्यक्षता प्रदेश संगठन मंत्री डॉ मुकेश जायसवाल, विशिष्ट अतिथि प्रदेश संगठन सचिव जबलपुर जोन प्राभारी आशिष सिंगरहा, लोकसभा अध्यक्ष मनीष शर्मा, जिला अध्यक्ष मनोहर लाल जाटव, जिला सचिव ब्रजेश चतुर्वेदी सम्मलित हुए।
पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा मध्यप्रदेश में पहली बार पार्टी पूरी ताकत से नगर निगम चुनाव लड़ने जा रही प्रदेश के सभी नगर निगम ,पालिका में व्यापक भ्रष्टाचार चल रहा है। सत्ता खोने के डर से भाजपा नगर निगम चुनाव नही करा रही है और 10 वर्षो में जबलपुर नगर निगम को भाजपा ने कंगाल बना दिया। नगर निगम में ठेकेदारी प्रथा के नाम से खुले आम कमीशन का खेल चल रहा।जो लोग काम कर रहे उनको पूरी सेलरी नही दी जाती और आधी से ज्यादा सेलरी को कमीशन में बंट रही है।गरीब मजदूरों का खून चूसा जा रहा है। पी एफ जमा नही किया जाता है। अधिकारियों की मिलीभगत से सब गोलमाल चल रहा है। सफाई व्यवस्था चोपट हो गई, डेंगू में सेकड़ो लोगो की जान चली गई और कोई सुनने ओर देखने वाला नही है। प्रदेश संगठन सचिव ने कहा इस बार जनता खुद चुनाव लड़ेगी और भृष्टाचारियों को सबक सीखाएगी।
प्रदेश संगठन मंत्री डॉ मुकेश जायसवाल ने कहा देश मे आम आदमी पार्टी विस्तार बहुत ही तेजी से हो रहा है। आम आदमी पार्टी की विचारधारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कामो से प्रभावित होकर आज जबलपुर में सेकड़ो साथियो ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह जी के हाथों से आम आदमी पार्टी की सदयस्ता ग्रहण की। डॉ जायसवाल ने कहा आगामी निकाय चुनाव के प्रत्येक वार्ड में केवल उन्हीं प्रत्यशियों को उतारेगी जो पूरे कार्यकाल में ईमानदारी से कार्य करने की शपथ लेगा। जबलपुर नगर निगम की वर्तमान भ्रष्ट व्यवस्था से पूरी तरह जनता त्रस्त हैं और आम आदमी पार्टी सभी 79 वार्डो में जीत के संकल्प के साथ मैदान में उतरेंगी।
हमारा लक्ष्य होगा जबलपुर नगर निगम क्षेत्र में 10 सूत्रीय कार्ययोजना
ठेका प्रथा समाप्त की जायेगी, जबलपुर नगर निगम सीमा की सड़कें महानगरों की तर्ज पर बनाई जाएगी, पार्क,बाजार व किले के ताल का सौंदर्यीकरण, आवारा मवेशी के लिए कांजी हाउस की नई व्यवस्था की जायेगी, नगरपालिका द्वारा प्रदान की जा रही सभी सेवाओं को ऑनलाइन/ पारदर्शी बनाते हुये भ्रष्टाचार से मुक्ति, नगर निकाय एक्ट के अनुरूप वार्डो में मोहल्ला समिति के माध्यम से योजना व व्यवस्था की निगरानी, हर वार्ड में मोहल्ला क्लिनिक की स्थापना की जायेगी, हाउस टेक्स और पानी टैक्स माफ किया जायेगा, कामर्सियल टेक्स आधा किया जायेगा, पुराना टेक्स पूरी तरह माफ किया जायेगा। आज की प्रेस वार्ता में आशिष सिंगरहा, मनीष शर्मा, मनोहर लाल जाटव उपस्थित रहे।



