पेड़ पौधे, नदी-पर्वत सहित प्रकृति का हर रूप हमारे लिए वंदनीय हैंः संतोष सोनी

मैहर। विश्व पर्यावरण दिवस पर हर साल 5 जून को मनाया जाता है विश्व दिवस को मनाने का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है। 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा पहली बार विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया गया था ।उसके बाद से हर साल इसी दिन यानी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाने लगा इसी कड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष सोनी ने शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय उदयपुर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया । संतोष सोनी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति की पूजा की जाती है। इसका संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है। पेड़-पौधे, नदी-पर्वत सहित प्रकृति का हर रूप हमारे लिए वंदनीय हैं।आइये आज ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ पर धरती माँ द्वारा प्रदान किए गए प्राकृतिक उपहारों के दोहन को रोकने एवं उनके संरक्षण और संवर्धन हेतु हम सभी एक साथ आगे आएं और पर्यावरण की रक्षा करने हेतु संकल्पित हों।



