थाना प्रभारी सहित तीन पुलिस कर्मी निलंबित।

आशीष राय/सम्पादकीय सलाहकार नरसिंहपुर। जिले के पलोहा थाना अंतर्गत वीरेंद्र लोधी पिता पंचम लाल लोधी को विगत दिवस नाबालिक से दुस्कर्म के मामले मे इंदौर के पीतमपुर से गिरफ्तार किया गया था। पलोहा थाना पुलिस कर्मियों के द्वारा, युवक को पलोहा थाना में अभिरक्षा में लिया गया था, युवक की गिरफ्तारी के उपरांत आज सुबह युवक की मौत की खबर परिजनों को लगी जिसमें परिजनों का आरोप है कि वीरेंद्र की मौत पुलिस कर्मियों की प्रताड़ना से हुई है। मामला जैसे ही सामने आया पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ने आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए पलोहा की थाना प्रभारी और तीन अन्य स्टाफ कर्मियों को निलंबित कर दिया है। घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दे दिए हैं।
पलोहा थाना प्रभारी सरोज ठाकुर, पंचम लाल उइके, दीपक राजपूत, सिद्धार्थ शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। एसपी के निर्देश अनुसार इन सभी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के दौरान थाने में घटना घटित होने पर जांच की जाएगी।
मामले में थाना प्रभारी सहित स्टाफ के अन्य पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है,एसपी विपुल श्रीवास्तव के द्वारा पूरे , घटनाक्रम की उचित जांच का परिजनों भरोसा दिलाया है।



