खेत मे सो रहे किसान को सियार ने काट, रीठी अस्पताल में नहीं एंटी रेबीज का इंजेक्शन

संवाददाता बिंजन श्रीवास कटनी/रीठी दर्पण। खेत में सो रहे एक किसान को जंगली सियार ने काट लिया। जिससे किसान घायल हो गया। जिसे दो दिन बीत जाने के बाद भी रीठी अस्पताल में एंटी रेबीज का इंजेक्शन नही लग पाया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रीठी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत सिमड़ारी निवासी 38 वर्षीय रामगोपाल पिता रमेश पटेल सोमवार की रात को अपने खेत मे सो रहा था। तभी जंगली सियार ने उसे काट लिया। बताया गया कि रामगोपाल जब सुबह रीठी अस्पताल इलाज कराने पहुंचा तो उसे प्रबंधन द्वारा एंटी रेबीज इंजेक्शन ना होने की कहकर दूसरे दिन आने को कहा गया। रामगोपाल ने बताया कि जब वह दूसरे दिन सुबह साढ़े दस बजे अस्पताल पहुंचा तो कुर्सीयां खाली पड़ी रहीं चिकित्सक सहित अन्य स्टाफ नदारद रहा। दो दिन से एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए अस्पताल का चक्कर काट रहा रामगोपाल स्टाफ नर्स ड्यूटी रूम पहुंचा तो तैनात नर्सो द्वारा दूसरे दिन भी एंटी रेबीज इंजेक्शन न होना बताकर घायल को भगा दिया गया। गौरतलब है कि रीठी अस्पताल में हमेशा ही एंटी रेबीज इंजेक्शन की किल्लत बनी रहती है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा मरीजों को भटकाया जाता है।



