छतरपुर दर्पणमध्य प्रदेश

गौवंश से भरा ट्रक बजरंग दल ने पकड़ा, 2 आरोपी गिरफ्तार

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा गौवंश की तस्करी करते हुए एक ट्रक को पुलिस के सहयोग से पकडक़र ट्राफिक थाने के सुपुर्द किया है। ट्रक से चालक एवं क्लीनर को भी पकड़ा गया है। गौवंश को हनुमान टौरिया के पीछे स्थित गौउपचार केंद्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया है। सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा मामले में कार्यवाही की जा रही है। पूर्व में लुगासी चौकी प्रभारी के पद पर पदस्थ रहे डीडी शाक्य द्वारा दो बड़ी कार्यवाही करते हुए गौवंश से भरे 2 ट्रकों को पकड़ा था।
बजरंग दल जिला संयोजक सौरभ खरे ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिली कि लुगासी के पास एक गांव से गौवंश को भरकर ट्रक से ले जाया जा रहा है बजरंग दल के सदस्यों ने हाइवे से ट्रक का पीछा किया और पुलिस के सहयोग से शहर में ट्रक को पकडक़र यातायात थाना में रखवा दिया। ट्रक में करीब 30 नग गौवंश लदा हुआ है ट्रक से 2 आरोपी भी पकड़े गए है जिनसे पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। ट्रक में लगे गौवंश को हनुमान टौरिया के पीछे स्थित गौउपचार केंद्र में छोड़ दिया गया है। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद जिला सह मंत्री पुष्पेंद्र सिंह परमार, बजरंग दल जिला संयोजक सौरभ खरे, जिला गोरक्षा प्रमुख रवि राज, भागीरथ कुशवाहा, प्रशांत महतो, प्रखर भट्ट, आनंद चतुर्वेदी, आशुतोष चतुर्वेदी सहित अन्य साथी मौजूद रहे। सिटी कोतवाली में पदस्थ एसआई डीडी शाक्य ने बताया कि दिनदहाड़े शहर से गौवंश से भरकर ट्रक निकल रहा था जिसे बजरंग दल के सहयोग से पकड़ा गया है। ट्रक के साथ चालक एवं क्लीनर को भी पकड़ा गया है जिनके खिलाफ गौवंश अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88