नाला विस्तारीकरण के नाम से मस्टररोल जारी कर मजदूरों से करवाया जा रहा कूप निर्माण में काम

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो।जिले के जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत क्यूटी में भ्रष्टाचार करने का एक और मामला सामने आया है, जहां पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा नियमों को दरकिनार कर मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। गौरतलब है कि नाला विस्तारीकरण के नाम से पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा दर्जन भर से ज्यादा मजदूरों के नाम मास्टर रोल में जारी किए गए हैं, जबकि नहीं मजदूरों से कूप निर्माण के दौरान कार्य करवाया जा रहा है,जिस पर लोगों ने सवाल उठाते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो इससे पहले भी ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों पर फर्जी मस्टरोल जारी करने के आरोप लग चुके हैं,जहां ठोस कार्यवाही ना होने से जिम्मेदारों के हौसले बुलंद हैं।



