समय पर नहीं पहुंचते कर्मचारी, घंटों इंतजार के बाद भी किसानों को नहीं मिल पा रही खाद

डिंडोरी,समनापुर दर्पण। जिले के जनपद मुख्यालय समनापुर स्थित खाद गोदाम में पदस्थ कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते, जिससे घंटों इंतजार के बाद भी किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा, क्षेत्रीय किसान पिछले कई दिनों से खाद गोदाम के चक्कर काटने को मजबूर हैं। किसानों की माने तो सुबह से शाम खाद मिलने के इंतजार में किसान रहते हैं, बावजूद किसानों को खाद नहीं मिल पाता। बताया गया कि लंबे इंतजार के बाद भी किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा, जिससे क्षेत्रीय किसानों में असंतोष व्याप्त है। गौरतलब है कि समनापुर के खाद गोदाम से किसानों को खाद न मिलने से परेशानी बढ़ी हुई है, यही कारण है कि किसान बाजार से ऊंची कीमत पर खाद खरीदने के लिए मजबूर हैं। किसानों की माने तो समनापुर स्थित खाद गोदाम में पदस्थ कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते और लापरवाही पूर्वक कार्यों के चलते किसानों को कई दिनों तक खाद के लिए चक्कर काटना पड़ रहा है। किसानों ने जल्द से जल्द इस और ठोस पहल कर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की जा रही है, ताकि समय पर किसानों को खाद उपलब्ध कराए जा सके।



