डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

कूंड़ा पंचायत में बेतहाशा अतिक्रमण करने का सिलसिला जारी,बीच सड़क में ट्रक खड़ा कर उतारा गया राशन

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत डिंडोरी अंतर्गत ग्राम पंचायत कूंड़ा गांव की शासकीय आबादी की भूमि पर बेतहाशा अतिक्रमण करने का सिलसिला जारी है। बताया गया कि गांव के पंचायत भवन, दुर्गा मंदिर सहित मुख्य मार्गों की शासकीय जमीनों में लोग कब्जा करने के लिए लकड़ी के खंभों का घेरा बनाते हुए प्रारंभिक तौर का कब्जा किया जा रहा है।जिसे रोकने ग्राम पंचायत के पंचायत कर्मी सहित विभागीय अमला नाकाम है। ग्राम पंचायत द्वारा अतिक्रमणकारियों को रोकने के लिए कोई ठोस पहल नहीं कर रहा, जिससे अतिक्रमण करने का सिलसिला लगातार जारी है। गौरतलब है कि इसी तरह की अतिक्रमण करने का सिलसिला ग्रामीण अंचलों में लंबे समय से लगातार जारी है, जिससे ग्रामीण अंचलों में गांव-गांव की शासकीय जमीन दिनों दिन कम होती जा रही है, गांवों की अधिकांश शासकीय भूमि में अतिक्रमणकारियों का कब्जा होता जा रहा है, जिससे हटाने शासन प्रशासन व पंचायत कर्मियों द्वारा कोई पहल नहीं की जा रही। स्थानीय ग्रामीणों ने शासकीय भूमि पर लगातार हो रही अतिक्रमण को हटाने की मांग की है।

– अवैध कब्जे की वजह से दुकान तक नहीं पहुंच पाया राशन से भरा ट्रक।

शासकीय उचित मूल्य की दुकान कूंड़ा में अवैध कब्जे होने की वजह से पिछले दिनों राशन से भरा ट्रक उचित मूल्य की दुकान तक नहीं पहुंच पाया, जिससे बिना राशन खाली किए ही ट्रक वापस लौट गया। सोमवार को मामला प्रकाश में आने के बाद राशन से भरा ट्रक वापस उचित मूल्य की दुकान पहुंचाया गया। राशन दुकान के आसपास अतिक्रमण होने की वजह से दुकान तक वाहन नहीं पहुंच पा रहा था, जिससे डिंडोरी अमरकंटक मुख्य मार्ग पर ही राशन से भरा ट्रक को खड़ा कर दिया गया और कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक में लोड चावल, गेहूं, नमक आदि को दुकान तक पहुंचाया जा सका।मामले को लेकर सोशल मीडिया में जब बातें सामने आई, तब आनन-फानन में विभाग द्वारा ट्रक को वापस भेजा गया, तब कहीं जाकर ट्रक खाली हो पाया। बताया गया कि कूंड़ा शासकीय उचित मूल्य की दुकान से बल्लारपुर व कूंड़ा गांव के सैकड़ों राशन कार्ड धारियों को पात्रता अनुसार राशन का वितरण किया जा रहा है, जहां पदस्थ कर्मचारियों की परेशानी बढ़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88